 |
| मुकेश अंबानी |
विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शुमार भारत के व्यापारी मुकेश अंबानी के बारे में आपने बहुत सुना होगा,लेकिन उनके नौकरों व ड्राइवरों की सेेलरी सुुन केेर आप भी हैरान हो जायेंगे। मुुकेेश अंबानी का दुुनिया का सबसे महंगा घर है। मुकेश के घर में सात मेंबर है और उनके पास करीब 600 के करीब नौकर हैं। मुकेश अंबानी अपने घर के लिए नौकर एजेंसी से हायर करते हैं। उनके यहाँ काम करने वाले नौकर पढ़े लिखे होते हैं। उनके यहां नौकरी करने के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट भी आवेदन करते हैं। मुकेश अंबानी अपने नौकरों को कम से कम पचास हजार वेतन देते हैं। इतना ही नहीं मुकेश के घर में नौकरों की तनखाह प्रतिमाह अढ़ाई लाख तक है।
 |
| धीरूभाई अंबानी |
गौरतलब है कि धीरूभाई अंबानी के बेटे मुकेश अंबानी एक ऐसा नाम है जिन्होंने लगातर मेहनत अपने नाम का लोहा मनवाया है। मुकेश अंबानी की गिनती देश ही नहीं बल्कि पूरी विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में की जाती है। मुकेश अंबानी के पास हेलीकॉप्टर होने के साथ ही 500 से भी अधिक गाड़ियां है। मुकेश के घर के पांच फ्लोर पार्किंग के लिए प्रयोग किए जाते हैं। उनके घर में जिम, शॉपिंग मॉल, योगा रूम, डांस स्टूडियो, हेयर सैलून, स्विमिंग पूल, स्पा, सिनेमा हाल सहित तीन हेलिपैड हैं। मुकेश अंबानी के घर में एक भी एयर कंडीशनर नहीं लगा है। बिना एयर कंडीशनर के ही घर ठंडा रहता है।