Sunday, 30 December 2018

नमस्ते धर्मशाला से ग्रामीण पर्यटन को लगेंगे पंख

ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने और बेरोजगार युवाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्य्म से रोजगार पैदा करने के लिए धर्मशाला ब्लॉक ने अनोखी पहल की है। विश्व भर से पर्यटन नगरी पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए अब विकास खंड धर्मशाला ने एक दिन में धर्मशाला दर्शन करवाने के लिए योजना तैयार की है। धर्मशाला में ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने वाली इस योजना को सरकार ने नमस्ते धर्मशाला का नाम दिया है। धर्मशाला दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 1300 रुपए भाड़ा निर्धारित किया है। जिसमें धर्मशाला के 11 पर्यटन स्थलों पर  वाहन के जरिए पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद सभी पर्यटकों को उक्त जगहों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाएगा। नमस्ते  धर्मशाला योजना के तहत पर्यटकों को सनराइज प्वाइंट इंदू्रनाग, इसके बाद पर्यटकों को खनियारा के चाय के बागानों में घुमाया जाएगा। इसी तरह शिव के प्राचीन मंदिर अघंजर महादेव, तिबेतन मठ्ठ नोरबुलिंगा, गाईतो मठ्ठ में घुमाया जाएगा। पर्यटकों को दोपहर के खाने में कांगड़ी धाम परोसी जाएगी। दोपहर के भोजन के बाद पर्यटकों को तपोवन में स्थित बेहतरीन खूबसूरत चीड़ के जगलों में घुमाया जाएगा। पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की खूबसूरती भी दिखाई जाएगी। इसके बाद धर्मशाला के चिलगाड़ी स्थित चाय के बाग पर्यटकों को दिखाए जाएंगे, कांगड़ा कला संग्रहालय और अंतिम पड़ाव सन सेट प्वाइंट सतोवरी में होगा। सतोबरी में ही पर्यटकों को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में पर्यटकों को पहाड़ी कल्चर से अवगत भी करवाया जाएगा। इस एकदिवसीय ट्रिप में पर्यटकों की सभी जगह पर टिकट सरकार की ओर से रहेगी। धर्मशाला ब्लॉक की इस नई मुहिम से धर्मशाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में भीड़ भी घटेगी और साथ ही धर्मशाला के कई पर्यटन स्थलों को नई पहचान भी मिलेगी। नमस्ते धर्मशाला में सरकार ने अधिकतर उन जगहों का चुनाव किया है, जिसमें बेहतरीन पर्यटन स्थल है, लेकिन वह किसी कारण प्रसिद्ध नहीं हो सके हैं। इस योजना के तहत धर्मशाला के पर्यटन को पंख तो लगेंगे ही,साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। 
क्या कहते है बीडीओ अभिनीत कात्ययान
खंड विकास अधिकारी, धर्मशाला अभिनीत कात्ययान ने बताया कि धर्मशाला ब्लॉक ने एक पहल की है, जिसको नमस्ते धर्मशाला का नाम दिया गया है। इसमें धर्मशाला के अनछुए पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए एक पैकेज तैयार किया है। इसमें 1300 रुपए भाड़ा निर्धारित किया है, जिसमें पर्यटकों को गाड़ी, दोपहर का खाना और सांस्कृतिक संध्या दिखाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ब्रेकिंग:- कांगड़ा की सीमाओं को चोरी छुपे लांघने पर केस दर्ज

प्रदेश के सबसे बड़े ज़िला कांगड़ा की तहसील परागपुर के पुलिस थाना रक्कड़ के तहत आने वाले बन्नी गाँव के एक व्यक्ति पर चोरी छिपे लुधिया...