प्रदेश के सबसे बड़े ज़िला कांगड़ा की तहसील परागपुर के पुलिस थाना रक्कड़ के तहत आने वाले बन्नी गाँव के एक व्यक्ति पर चोरी छिपे लुधियाना से अपने घर पहुंचने पर मामला दर्ज किया गया है। 51 वर्ष के मदन भारती पुत्र किशोर कुमार प्रदेश की सीमाओं को गुप्त रास्तों से लांघ कर अपने घर पहुंच गया था, इस जानकारी को उक्त व्यक्ति ने गुप्त रखा था। मदन भारती व उसके परिवार ने इसकी जानकारी बिल्कुल गुप्त रखी थी। पंचायत को भी इस मामले की जानकारी नहीं थी। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की मदद से घर से ही उठा लिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 188,269,270 & 51 आपदा प्रवधन एक्ट के तहत मामला रक्कड़ थाना में दर्ज किया है। उधर डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है एवं सचिव और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्य्म से आइसोलेशन के लिए भेज दिया है। अब उक्त व्यक्ति का कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा।
नव हिमाचल टाइम्स
Thursday, 16 April 2020
Saturday, 1 June 2019
कैबिनेट बैठक : बिजली कनेक्शन मिलेंगे निशुल्क; पेंशन में वृद्धि, रोजगार के खोले नए द्वार
कैबिनेट बैठक : बिजली कनेक्शन मिलेंगे निशुल्क; पेंशन में वृद्धि, रोजगार के खोले नए द्वार
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी की अध्यक्षता में 1 जून, 2019 को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें कई जनहितकारी निर्णय लिए तथा कई मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट बैठक में सरकारी क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के पदों में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से 4 लाख रुपये से कम की सालाना पारिवारिक आय वाले तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वर्तमान आरक्षण योजनाओं में न आने वाले उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा के अनुरूप ‘‘मुख्यमंत्री रोशनी योजना’’ को लागू करने की अनुमति प्रदान की। योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान गरीब परिवारों को 17550 मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।
मंत्रिमंडल बैठक में फल उत्पादकों को नीम्बू प्रजाति के फलों के लिए लाभकारी दाम प्रदान करने के लिए वर्ष 2019-20 के लिए बाजार मध्यस्थ्ता योजना (एम.आई.एस.) के तहत किन्नू, माल्टा, संतरा और गलगल जैसे नीम्बू प्रजाति के फलों के खरीद मूल्य को वर्तमान समर्थन मूल्य से 50 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ाने की अनुमति प्रदान की। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 54 खरीद केंद्र खोले जाएंगे, जो 21 नवम्बर, 2019 से 15 फरवरी, 2020 तक क्रियाशील रहेंगे। मंत्रिमंडल ने वृद्धजनों, विधवाओं, निराश्रितों, विकलांगों, कुष्ठरोगियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये प्रति माह और 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन को 1300 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया, जोकि एक जुलाई, 2019 से लागू होगा।
हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक व विनिर्दिष्ट सेवा क्षेत्रों की संतुलित प्रगति के साथ-साथ आर्थिक विकास एवं रोजगार अवसरों के पैमाने को बढ़ाने के तहत अनुकूल वातावरण सृजित करने के लिए ‘‘हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति-2019’’ को स्वीकृति प्रदान की। इस नीति का उद्देश्य लंबित पड़ी औद्योगिक प्रगति का निवारण करना तथा प्रक्रियाओं का सरलीकरण, मुख्य भौतिक एवं सामाजिक अधोसंरचना, मानव संसाधन विकास तथा क्रेडिट एवं बाजारों तक पहुंच को सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त इस नीति में सभी प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण तथा स्वप्रमाणीकरण के माध्यम से ‘व्यापार में सुगमता’ को प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मध्यम, लघु एवं सूक्षम उद्यमों को प्रोत्साहन देने, बड़े उद्योगों की तुलना में अधिक प्रोत्साहन सहित एंकर इकाइयों की नई अवधारणा को शुरू करना, विद्यालय, अस्पताल, अन्य सामान्य सुविधाओं जैसी सामान्य औद्योगिक तथा सामाजिक अधोसंरचना के लिए प्रोत्साहन, सात वर्षों के लिए 90 प्रतिशत तक कुल जीएसटी की प्रतिपूर्ति की सुविधा, उद्योगों को ब्याज अनुदान पर 20 लाख रुपये प्रतिवर्ष की अधिकतम सीमा सहित तीन से पांच वर्षों के लिए मिलने वाले मियादी ऋणों को स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों की औद्योगिक इकाइयों के लिए फ्लोर एरिया अनुपात (एफएआर) बढ़ाने की भी अनुमति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने नए निजी औद्योगिक क्षेत्रोंध्थीम पार्कों की स्थापना के लिए पूंजी अनुदान, विद्युत कर में छूट तथा विद्युत दरों में 15 प्रतिशत तक रियायत को स्वीकृति प्रदान की। हिमाचल के मूल निवासियों को रोजगार प्रदान करने को बढ़ावा देने के लिए इकाइयों तथा सेवा क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार हिमाचलवासियों को देने वाली इकाइयों को नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा। पारम्परिक हस्तशिल्प एवं हथकरघा क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल ने उद्योगों को प्रदान किए जाने वाले प्रोत्साहनों के अलावा अतिरिक्त व अधिक रियायतें प्रदान करने का निर्णय लिया। कैबिनेट बैठक में हि.प्र. के नियम 38-ए के प्रावधानों के सरलीकरण का निर्णय लिया गया। हिमाचल में निवेश परियोजनाओं की स्थापना के लिए टैनेनसी एवं भूमि सुधार नियमों, 1975 के अन्तर्गत निवेश परियोजना की स्थापना के लिए राज्य स्तरीय एकल खिड़की एवं अनुश्रवण प्राधिकरण द्वारा आवश्यकता प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए स्वीकृति प्रदान की ताकि राज्य में और अधिक निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।
मंत्रिमंडल बैठक में प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण युवाओं को पर्याप्त स्वरोजगार अवसर प्रदान करने के लिए होम-स्टे योजना के तहत अधिकतम तीन कमरों को पंजीकरण करने की सीमा को बढ़ाकर चार कमरे करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश फिल्म नीति-2019 को स्वीकृत प्रदान की गई जिसका उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर एवं प्राकृतिक सौन्दर्य को बढ़ावा देना है। मंत्रिमंडल ने जिला मंडी के झुंगी तथा सलवाहन (हटगढ़) में पशु औषधालय को विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजन व भरने सहित पशु अस्पतालों में स्तरोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में निर्णय लिया गया कि ‘स्वास्थ्य में सहभागिता योजना’ में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में अवाश्यक संशोधन किए जाएंगे ताकि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की पहुंच एवं सामर्थ्य में सुधार तथा निजी क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल निवेश की प्रगति को बढ़ावा देना सुनिश्चित किया जाए।
मंत्रिमंडल ने क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए जिला शिमला की उप-तहसील टिक्कर को तहसील का दर्जा प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में भूतपूर्व सेनिकों के बच्चों तथा सेनिकों की विधवाओं को सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के लिए एसएसबी कोचिंग के लिए एकमुश्त प्रोत्साहन राशि को 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये करने की स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कफोटा में इलैक्ट्रीशियन तथा मकैनिक डीजल और जिला सिरमौर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिलाई में पलम्बर तथा इलैक्ट्रीशियन के नए ट्रेड शुरू करने को मंजूरी प्रदान की। इन संस्थानों के लिए विभिन्न श्रेणियों के 24 पदों के सृजन और भरने की भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में ग्राम पंचायत खजियार के लोगों की सुविधा के लिए जिला चम्बा की पुलिस पोस्ट दराडा से हटाकर पुलिस स्टेशन चम्बा सदर के तहत अस्थाई पुलिस पोस्ट सुलतानपुर में शामिल करने को स्वीकृति प्रदान की।
इन क्षेत्रों में खोले रोजगार के द्वार
मंत्रिमंडल ने जिला न्यायायिक प्रणाली की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के प्रशासन में न्यायालय प्रबंधक के 13 पद सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में डॉ. वाय.एस परमार बागवानी एवं वाणिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में विभिन्न श्रेणियों के 15 पद अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्रों के लिए दैनिक भोगी आधार पर चालक के 11 पद भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने बागवानी विभाग में दैनिक भोगी आधार पर चालक के 4 पदों को भरने की भी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से पी.जी.टी (राजनीतिक विज्ञान) का एक पद व टी.जी.टी (कम्प्यूटर विज्ञान) का एक पद सृजित करने व भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी की अध्यक्षता में 6 मार्च, 2019 को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें मंत्रिमंडल ने विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा करने के साथ जनहितकारी निर्णय लिए। इसके लिए उन पीटीए/पैरा अध्यापकों को न्यूनतम पे-बैंड के बराबर धनराशि, ग्रेड-पे और निर्धारित 144 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया जिन्होंने 1 अक्तूबर, 2018 को अनुबंध आधार पर अपनी सेवाकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। बढ़ी हुई दर से धनराशि 1 अप्रैल, 2019 से देय होगी। पीटीए अध्यापकों और पीटीए नियमों, 2006 में अनुदान के तहत नियुक्त लैफट आउट अध्यापकों को भी पे-बैंड व ग्रेड-पे के बराबर धनराशि और 144 प्रतिशत निर्धारित महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया है जिन्होंने 1 अक्तूबर, 2018 को तीन वर्ष का सेवाकाल पूरा कर लिया है (वर्तमान में अनुबंध आधार पर कार्यरत और पीटीए-जीआईए दोनों को)। बढ़ी हुई दरों से यह राशि 1 अप्रैल, 2019 से देय होगी। मंत्रिमंडल ने हमीरपुर जिला के भोरंज में हि.प्र. लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने को मंजूरी प्रदान की। इस मंडल के लिए विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित कर भरा जाएगा। कुल्ल…
स्वयं झेली हैं समस्याएं, अब जनता को नहीं झेलने दूंगा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि हमने स्वयं समस्याएं झेलकर सरकारी कार्यालयों में काम करवाएं हैं, एक छोटे से कार्य करवाने के लिए 6 माह तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब जनता के साथ ऐसा नहीं होने देंगे। जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए हमने जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं ऐसे में अधिकारियों को इन योजनाओं के तहत जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधीशों और पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में अधिकारियों विशेषकर उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों जैसे फील्ड अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विकास का लाभ लक्षित समूहों तक समयबद्ध सुनिश्चित बनाने में भी इन अधिकारियों की विशेष जिम्मेवारी है। हमारी सरकार के 8 माह के कार्यकाल के दौरान कुछ नई मुख्य विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में सफल रही है, जिसका श्रेय अधिकारियों की मेहनत को जाता है।हमारी सरकार ने अपने पहले बजट में 30 नई योजनाओं की घोषणा …
अब आपकी एक कॉल पर समस्या का समाधान करेगी हिमाचल सरकार
अक्सर आपने देखा व सुना होगा कि कोई बड़ी शख्सियत या फिर ऊंची पहुंच वाले व्यक्ति ही अपने छोटे-बड़े काम एक फोन कॉल पर करवाते हैं, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश का आम नागरिक भी फोन कॉल करके अपनी शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे। जी हां मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व वाली हिमाचल सरकार ने राज्य में ऐसी सुविधा स्थापित कर दी है। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी द्वारा बजट 2019-20 में की गई घोषणा के अनुरूप ‘‘मुख्यमंत्री हिम-सेवा (हेल्पलाइन)’’ को जनता की सहुलियत के लिए शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस सुविधा का कार्यालय (कॉल सेंटर) प्रदेश की राजधानी शिमला के टुटीकंडी में खोला गया है।
प्रदेश सरकार इस हेल्पलाईन का टोल फ्री नंबर जारी करेगी। ऐसे में प्रदेश की जनता उस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत एवं समस्या को दर्ज करवा सकेगी। इसके उपरांत आमजन यह भी जान सकेंगे कि उनके द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है। विशेष है कि शिकायत दर्ज होते ही ‘‘मुख्यमंत्री हिम-सेवा’’ में तैनात कर्मचारियों द्वारा संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए भेज दी जाएगी। सभी अधिकारियों को शि…
Tuesday, 15 January 2019
द एक्सीडेंटल प्राईम मनिस्टर में सिंग इज किंग
फिल्म में इन लोगों ने किए है रोल
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रोल अनुपम खेर, पत्रकार संजय बारु का रोल अक्षय खन्ना, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी सुजैन बर्नर्ट, राहुल गांधी अर्जुन माथुर,प्रियंका गांधी का किरदार आहना कुमरा ने निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। इस फिल्म की अवधि एक घंटा 52 मिनट की है।
पद ग्रहण करने के साथ ही पीएम की चाल अलग
पीएम सिंह का पद ग्रहण करते ही कांग्रेस हाईकमान का टकराव व अलग रास्ते दिखाए गए हैं जहां सिंह को पीएम पद मात्र दिखावा कहा जाता था वहीं यह फिल्म पीएम सिंह की इमेज को सुधार रही हैं वहीं गांधी परिवार की फजीहत भी कर रही है। विरोधियों का सामना जैसे कई दृश्यों के बाद कहानी उस मोड़ तक पहुंचती है, जहां न्यूक्लियर मुद्दे पर पीएम इस्तीफा देने पर आमादा हो जाते हैं पर हाईकमान उनको इस्तीफा देने से रोक लेती है।
Thursday, 10 January 2019
हिमाचल कांग्रेस में हुआ बड़ा बदलाब
कांगड़ा टी20 टीम को 31 खिलाडी चयनित
ये खिलाड़ी हुए चयनित
Thursday, 3 January 2019
सहमति से हुए सेक्स को बलात्कार नहीं कह सकते: सुप्रीम कोर्ट
पीड़िता नर्स ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ़ ये कहकर एफ़आईआर दर्ज़ करवाई कि उक्त आरोपी ने शादी का वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाए थे लेकिन बाद में किसी और महिला से शादी कर ली। पीड़ित नर्स द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर का सेशन कोर्ट में ट्रायल चला। इसके बाद आरोपी डाक्टर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपने ख़िलाफ़ हुई एफ़आईआर रद्द करने के लिए याचिका दायर की। लेकिन कोर्ट ने डॉक्टर की दलीलों को खारिज़ कर दिया और एफ़आईआर बरकरार रखी, जिसके तहत आरोपी डाक्टर की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती थी। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर ने 2018 के मध्य में इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जहां जस्टिस एके सीकरी और एस अब्दुल नज़ीर की खंडपीठ ने फ़ैसला आरोपी डॉक्टर के पक्ष में दिया।
Sunday, 30 December 2018
नमस्ते धर्मशाला से ग्रामीण पर्यटन को लगेंगे पंख
क्या कहते है बीडीओ अभिनीत कात्ययान।
खंड विकास अधिकारी, धर्मशाला अभिनीत कात्ययान ने बताया कि धर्मशाला ब्लॉक ने एक पहल की है, जिसको नमस्ते धर्मशाला का नाम दिया गया है। इसमें धर्मशाला के अनछुए पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए एक पैकेज तैयार किया है। इसमें 1300 रुपए भाड़ा निर्धारित किया है, जिसमें पर्यटकों को गाड़ी, दोपहर का खाना और सांस्कृतिक संध्या दिखाई जाएगी।
ब्रेकिंग:- कांगड़ा की सीमाओं को चोरी छुपे लांघने पर केस दर्ज
प्रदेश के सबसे बड़े ज़िला कांगड़ा की तहसील परागपुर के पुलिस थाना रक्कड़ के तहत आने वाले बन्नी गाँव के एक व्यक्ति पर चोरी छिपे लुधिया...
-
मुकेश अंबानी विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शुमार भारत के व्यापारी मुकेश अंबानी के बारे में आपने बहुत सुना होगा,लेकिन उनके ...
-
ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने और बेरोजगार युवाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्य्म से रोजगार पैदा करने के लिए धर्मशाला ब्लॉक ने अनोखी पहल...