केंद्र सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश से मंगवाए नाम, शर्तें भी बताई
 |
| सैनिक स्कूल सुजानपुर |
केंद्र सरकार की स्पोर्ट्स स्कूल बनाने की योजना के तहत हिमाचल प्रदेश से संबंधित एजेंसी ने तीन स्कूलों को चिन्हित कर रिपोर्ट केंद्र सरकार ने भेजी है। हिमाचल के तीन स्कूलों में ज़िला हमीरपुर के सैनिक स्कूल सुजानपुर, जिला शिमला के मिलिट्री स्कूल चायल और जिला सोलन के आर्मी स्कूल डगशाई का नाम शामिल है। देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार पहले चरण में देश के 20 स्कूलों को स्पोर्ट्स स्कूल के रूप में विकसित करेगी। इसके बाद आगामी चार सालों में देश भर के 150 स्कूलों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
 |
| आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई |
स्पोर्ट्स स्कूल में दो या तीन खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएगी, ताकि बेहतर शिक्षा के साथ प्रतिभावान बच्चों को जीवन की शिक्षा मैदान में भी दी जा सके। देश भर में खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण को स्कूलों का खाका तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। खेल विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रोजेक्ट की सबसे बेहतरीन बात यह है कि केंद्र सरकार नए स्कूल खोलने के बजाय पूरी तरह विकसित स्कूलों को ही इसमें चयन कर रही है। यह प्रोजेक्ट मात्र उन्हीं स्कूलों को चिन्हित किया गया है, जिनमें होस्टल सुविधा है और शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतरीन रिजल्ट स्कूल दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार खिलाडि़यों के लिए मैदान और किताब दोनों ही आवश्यक हैं। खेल के मैदान में भी जीवन की शिक्षा है। केंद्र सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भारत को शीर्ष पर रखने के लिए प्लान कर रहा है। केंद्र सरकार के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 2024 में पेरिस ओलंपिक और 2028 के लंदन ओलंपिक में शीर्ष पर रहने के लिए मैप तैयार किया है। इसके साथ ही खेल मंत्री ने सार्वजनिक मंच से बयान दिया है कि भारत में शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा फेरबदल होने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूली बच्चों का पाठ्यक्रम भी 50 फीसदी तक कम कर दिया जाएगा और बच्चों को खेल किताबों में भी पढ़ाया जाएगा और मैदान पर प्रेक्टिकल करवाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 10-12 साल के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
 |
| मिलिट्री स्कूल चायल |
एजेंसी ने इन स्कूलों के भेजे नाम
हमीरपुर का सैनिक स्कूल सुजानपुर
शिमला का मिलिट्री स्कूल चायल
सोलन जिला का आर्मी स्कूल डगशाई
What is a Casino Site? - LuckyClub.live
ReplyDeleteA trusted, trusted online casino for South Africans. 카지노사이트luckclub Our mission is to provide the best quality games to all players. Discover our great games!