ज़िला कांगड़ा सीनियर टी20 क्रिकेट टीम के चयन को लिए गए ट्रायल का वीरवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ट्रायल में अपने खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से 31 खिलाड़ियों का चयन कैम्प के लिए किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों का कैम्प 15 जनवरी से एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कैम्प में खिलाड़ियों के खेल की बारीकी से परख करने व उनके खेल में निखार लाने की जिम्मेदारी कोच वरुण मल्होत्रा व तिलक राज को दी है। चयनित 31 खिलाड़ियों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से अंतिम 16 का चयन किया जाएगा। जिसके बाद टीम ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे जिलों की टीमों से भिड़ेगी। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया है कि चयनित खिलाड़ियों को 15 जनवरी को सुबह 10 बजे एचपीसीए स्टेडियम में रिपोर्ट करनी होगी।
ये खिलाड़ी हुए चयनित
1. ऋत्विज कश्यप
2. मणि शर्मा
3. अपूर्व वालिया
4. चाहत मल्होत्रा
5. शौर्य सरण
6. पंकज जसवाल
7. अर्पित गुलेरिया
8. अलश वशिष्ठ
9. आशु शर्मा
10. आयुष शर्मा
11. कर्मण्य वर्मा
12. हर्ष जम्वाल
13. सिदांत डोगरा
14. सुकृत शर्मा
15. ईशान गांधी
16. सिद्धान्त पुरोहित
17. साहिल मंगल
18. अक्ष शर्मा
19. विशाल कौंडल
20. ईशान लखनपाल
21. नितिन कुमार
22. कोलंबस मेहरा
23. अभिषेक सिंह
24. कार्तिक शर्मा
25. अंकुश कुमार
26. सांबव अरोडा
27. कनिष्क पठानिया
28. अप्पारवाल यादव
29. अर्जुन बन्याल
30. गंगन शर्मा
31. मयंक ठाकुर
Plz share this news in all groups
ReplyDelete